बागपत की बेटी ने यूपीएससी में पाई ऑल इंडिया 183 रैंक
बागपत। बागपत जिले के कोतवाली बागपत क्षेत्र निवासी आंचल चौहान पुत्री अजय चौहान ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 183 वीं रैंक हासिल की है। परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
पाली गांव निवासी अजय चौहान ने बताया कि वह नगर की चौहान एन्कलेव में रहते हैं। उनकी बड़ी पुत्री आंचल चौहान पिछले चार साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। वर्ष 2019 में आंचल ने चौथा प्रयास किया। मंगलवार को यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ तो आंचल चौहान की ऑल इंडिया में 183 वीं रैंक आई। बेटी की कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।





