मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत: पुलिस एनकाउंटर के बाद तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बागपत: पुलिस एनकाउंटर के बाद तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा एक जिंदा बैल बरामद किया गया है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुकन्या शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को थाना सिंघावली अहीर पुलिस संदिग्ध एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित कुछ आरोपी गांव रामनगर में मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

सीओ के मुताबिक, जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।

घायल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान शब्बीर पुत्र सिद्दीक, निवासी थाना सिंघावली अहीर (बागपत), महबूब पुत्र फारूक और नवाजिश पुत्र महबूब, दोनों निवासी थाना सरूरपुर (मेरठ), के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस और गोवध में इस्तेमाल होने वाले फावड़े सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से एक जिंदा बैल को भी सकुशल मुक्त कराया गया।

सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनके खिलाफ गोवध और अन्य आपराधिक मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, दोघट थाने में भी इन आरोपियों के खिलाफ गोवध से संबंधित मामले पंजीकृत हैं।

फिलहाल, तीनों आरोपियों का इलाज जारी है और थाना सिंघावली अहीर पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें