मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बादुरिया में युवक की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े तीन नहरों में फेंके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बादुरिया में युवक की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े तीन नहरों में फेंके

उतर 24 परगना। जिले के बादूरिया इलाके में एक युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर तीन अलग-अलग नहरों में फेंकने का आरोप स्थानीय बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और उसके एक सहयोगी पर लगा है। पुलिस ने नहरों से प्लास्टिक में पैक किए गए शव के अंग बरामद किए हैं। इस मामले में बीएलओ और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान नासिर अली के रूप में हुई है। वह बादूरिया थाना अंतर्गत चातरा ग्राम पंचायत के पापिला गांव का निवासी था और स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। नासिर पिछले पांच दिनों से लापता था।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बीएलओ की पत्नी के साथ मृतक युवक के कथित संबंधों के चलते यह हत्या की गई। आरोप है कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़े कागजात दिखाने के बहाने युवक को बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।शनिवार सुबह पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने नासिर की मोटरसाइकिल बरामद की। बाद में पुलिस ने बीएलओ रिज़वान हसन मंडल को स्वरूपनगर के तेतुलिया इलाके से तथा उसके सहयोगी सागर गाइन को रामपुरहाट से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर शुक्रवार देर रात तीन नहरों से शव के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें