मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बाणसागर बांध से छोड़ा गया चार हजार क्यूसेक पानी, सोननदी के तटवर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सोनभद्र। मध्यप्रदेश के शहडोल जनपद की सोन नदी पर बने बाणसागर बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण लगभग चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाणसागर से पानी छोड़ने के पुर्व मध्यप्रदेश के रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के साथ ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र व बिहार के पटना तक अलर्ट जारी कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।बाणसागर बांध के कार्यपालन यंत्री के अनुसार, मंगलवार की रात्रि 09 बजे बांध का लेवल 341.63 मीटर हो गया था। बाण मेंं पानी भरने की वर्तमान क्षमता 5415.31 एमसीएम है और 99.73 प्रतिशत जल भराव हो गया है। जल भराव क्षेत्र में वर्षा एवं गवर्निंग लेवल को देखते हुए बांध से लगभग चार हजार क्यूसेक पानी मंगलवार की रात्रि 10 बजे से छोड़ा गया है। पानी छोड़ने के साथ ही प्रशासन ने सोननदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वालों के लिए अलर्ट जारी कर सतर्कता बढ़ा दी है।सोनभद्र जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील किया है कि वो सोन नदी के तट से दूरी बनाएं रखे। बाणसागर के फाटक खुलने से मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के साथ ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और बिहार के पटना समेत कई जनपदों में सतर्कता बढ़ाते हुए जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें