मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने बदरपुर बस स्टैंड के पास हुई एक युवक की हत्या और लूट की वारदात को महज 72 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सपेरा बस्ती मोलड़बंद निवासी हिमांशु (21), बिजनौर उप्र निवासी मोहसिन उर्फ नूर (20) और बिलासपुर कैंप बदरपुर निवासी दीपक सूर्यवंशी (18) के रूप में हुई है। हिमांशु इससे पहले भी छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मोहसिन एक होटल में काम करता है।दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना 26 जुलाई की सुबह करीब 5:51 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि बदरपुर बस स्टैंड के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस जांच में मृतक की पहचान मीठापुर एक्सटेंशन निवासी मकबूल अकरम (25) के रूप में हुई। वह मूलत: पश्चिम चंपारण (बिहार) का रहने वाला था। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे और मोबाइल फोन गायब था।डीसीपी के अनुसार मामले काे गंभीरता से लेते हुए एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा की देखरेख में जिले की एसटीएफ, एएटीएस व अन्य यूनिट काे जांच का जिम्मा साैंपा गया। पुलिस टीमों ने दिल्ली और हरियाणा में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी में संदिग्ध स्कूटी नजर आई। जिस पर तीन युवक कई बार मौके के आसपास घूमते देखे गए। उसके बाद अर्पण विहार इलाके में लगे एक कैमरे में तीनों के चेहरे साफ नजर आए।इस बीच हेडकांस्टेबल मोहित ने स्थानीय सूचना के आधार पर स्कूटी सवार एक युवक मोहसिन उर्फ नूर को बसंतपुर (हरियाणा) स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों दीपक और हिमांशु के नाम बताए। जिन्हें मोलडबंद गांव से दबोचा गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों युवक नशे के आदी हैं और होटल में रुके हुए थे। लूट की योजना बनाकर वे 25 जुलाई की रात स्कूटी से निकले और बदरपुर बस स्टैंड पर पहुंचे। जब उन्होंने मकबूल को मोबाइल पर बात करते देखा तो लूट की वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल छीनते समय विरोध करने पर हिमांशु ने चाकू से दो बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें