बड़ा तालाब को रमणीक बना रहा है निगम
रांची : बड़ा तालाब के पास आजकल लोग सेल्फी लेते नजर आ जायेंगे। क्योंकि रांची नगर निगम क्षेत्र के बड़ा तालाब के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। तालाब के किनारे भद्दी और पुरानी दीवारों पर कलाकृति के माध्यम से उसे आकर्षित बनाने का काम रांची नगर निगम कर रही है ।यह श्रेय जाता है रांची नगर आयुक्त मुकेश कुमार को । मुकेश कुमार जब हजारीबाग उपायुक्त थे , तो जिला को सौंदर्यीकरण करने के लिए कोहबर आर्ट के जरिए पूरे हजारीबाग जिला को रमणीक और सौंदर्य बनाने के लिए मुहिम चलाई थी और इन्हें सफलता भी मिली थी। उसी मुहिम को अब रांची नगर आयुक्त बनने के बाद आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर रंगों से चत्रिकारी करवा रहे हैं । मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय सागर संवाददाता परवेज कुरैशी से बातचीत में कहा कि जब मैं दो महीना पहले नगर आयुक्त बना तो शहर के कई जगह को भम्रण किया, तो मैंने देखा कि यहां पर सौंदर्यीकरण के लिए काफी कुछ है, लेकिन किया नहीं जा रहा। कम खर्च में और कम समय में बेहतर बनाने के लिए हमने
एमबीसन एजेंसी के साथ यह पहल की शुरुआत की। रांची में सबसे पहले बड़ा तालाब को चुना गया । इसके आसपास की जो पुरानी दीवारें हैं उसमें चत्रिकारी की जा रही है। अपनी रांची, रमणीक रांची , वी लव रांची, सेल्फी प्वाइंट की तरह इसे सुंदर बनाया जा रहा है । बल्कि भावनात्मक रूप से रांची के वासी इससे जुड़कर काम कर सकते हैं ।मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रीन रांची के तहत इसे सुंदर बनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ा तालाब मोराबादी मैदान, रेलवे स्टेशन ,एयरपोर्ट ,बिरसा चौक ,प्रोजेक्ट बल्डिगिं को चन्हिति किया गया है । उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने प्लास्टिक बोतल के लिए स्टैंड भी लगाने जा रहे हैं । ताकि प्तलास्टिक की बोतल को इधर उधर न फेंक कर उस स्टैंड में रख सकते है। जगह-जगह पर सैनिटाइजर हैंड वास भी लगाने जा रहे हैं । कोरोना संक्रमण में इससे बेहतर बचाव के उपयोग हैं।





