मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मां बनीं बबीता फोगाट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।

एक दिसंबर 2019 को पहलवान बबीता फोगाट की शादी भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी। बबीता हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं।

विवके अपनी शादी में महज 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था। खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज के संपन्न हुई थी। यहां तक की बैंड बाजा व डीजे का भी इंतजाम नहीं था। यह पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी। बबीता की शादी में आठ फेरे हुए थे।

गौरतलब है कि बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया, हालांकि यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फोगाट की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं। इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म भी बन चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें