मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

इरफान खान के बेटे बाबिल हुए इमोशनल लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, फिर किया डिलीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिवंगत

अभिनेता इरफान खान ने अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता।

मनोरंजन जगत में आज भी उनकी एक्टिंग की सराहना की जाती है। उन्होंने पान

सिंह तोमर, अंग्रेजी मीडियम, लाइफ ऑफ पाई जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन

भूमिकाएं निभाईं। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे बाबिल खान ने भी

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

बाबिल ने अन्विता दत्त द्वारा

लिखित और निर्देशित फिल्म ''काला'' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया

था। बाबिल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह

अपनी पर्सनल लाइफ भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन, अचानक बाबिल ने

अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

हाल

ही में बाबिल खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर

की। इसमें उन्होंने लिखा, “कभी-कभी मेरा मन करता है कि सब कुछ छोड़ दूं और

बाबा के पास चला जाऊं।” बाबिल की पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। इस बीच बाबिल

ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया है लेकिन उन्हें लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

शेयर

की गई इस पोस्ट के डिलीट होने के बाद फैंस ने उनकी दूसरी पोस्ट पर कमेंट

कर चिंता जाहिर की।कुछ दिन पहले बाबिल ने अपने सोशल मीडिया पर मां सुतापा

सिकदर और पिता इरफान खान की एक फोटो शेयर की थी। बाबिल खान के काम की बात

करें तो वे आने वाली फिल्म ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ में नजर आएंगे। इस फिल्म

में उन्हें बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। जल्द ही यह

फिल्म पर्दे पर आएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें