मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस को देश से बाबा साहेब के अपमान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए : महेशचंद्र श्रीवास्तव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कांग्रेस को देश से बाबा साहेब के अपमान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए : महेशचंद्र श्रीवास्तव

-भाजपा बाबासाहेब पर राजनीति नहीं करती, कांग्रेस ने देशवासियों को संविधान के नाम पर बरगला कर वाेट लिए : प्रशांत अटलप्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता जनसंघ से लेकर निरंतर बाबासाहेब का सम्मान करते चले आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं ने लगातार बाबासाहेब का अपमान करते चले आ रहे हैं। कुछ दिनों से संविधान की प्रतियों को जेब में रखकर दिखाते हुए सम्मान का नाटक कर रहे हैं। यह बातें डाॅ. भीमराव आम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने यमुनापार के कोने-कोने से आए आमजन और कार्यकर्ताओं से कहीं।शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में यमुनापार जिला द्वारा आयोजित डाॅ. भीमराव आम्बेडकर सम्मान अभियान “जिला संगोष्ठी“ में उन्होंने कहा कि देश का संविधान रामायण गीता जैसा पवित्र है। उसे हर समय जेब में रखकर अपमान करने वालों के पूर्व नेता प्रधानमंत्री नेहरू ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विरूद्ध चुनाव प्रचार कर हराते हुए अपमान किया। जो कांग्रेस अपने परिवार के नाम पर रातों रात स्मारक बनाने का कार्य करती है, वह बाबासाहेब का स्मारक नहीं बनवा सकी। 1955 में नेहरू ने भारत रत्न 1978 में इंदिरा अपने लिए भारत रत्न लिए, लेकिन बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बाबासाहेब को भारत रत्न दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थ बनाया, दिल्ली मे स्मारक स्थल बनाने का कार्य भी मोदी ने किया, संविधान दिवस मनाने का भी कार्य भी मोदी ने किया। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि आज आवश्यकता है गांव, गली, मुहल्लों में जाकर चर्चा करते हुए कांग्रेस के चेहरों को बेनकाब करें। कांग्रेस अपने पापों से मुक्ति के लिए देश से क्षमा मांगे।द्वितीय सत्र में भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रशांत अटल ने कहा हम बाबासाहेब आंबेडकर पर राजनीति नहीं करते। कांग्रेस ने संविधान के नाम पर देशवासियों को बरगला कर राजनीति करते हुए वोट लेने का कार्य किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 8 संशोधन किए, 75 बार कांग्रेस ने संविधान संशोधन अपने हितों के लिए किया। 88 बार राष्ट्रपति शासन लगाया, इमरजेंसी लगाई। न्यायपालिका को कमजोर किया। जजेज से कैसे रिश्ते रहे सबको पता है। कांग्रेस की सच्चाई दसवें चीफ जस्टिस इन इंडिया से दिखाई देता है कि जो कानून की पढ़ाई भी नहीं किए उन्हें चीफ जस्टिस बना दिए। फिर कांग्रेस के लिए कैसे निर्णय लिए गए यह देश ने देखा। उन्होंने आगे कहा हमको संविधान पर भरोसा है, लेकिन संविधान तोड़ने वालों पर नहीं। इसीलिए इलाहाबाद हाईकोर्ट आई इंदिरा गांधी के आने पर वकीलों ने उनके सम्मान में खड़े होना मुनासिब नहीं समझा।अध्यक्षता भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने करते हुए कहा बाबासाहेब का सम्मान भाजपा सरकारों ने किया, अन्य सरकारों ने बाबासाहेब को सदैव अपमानित किया। अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान ने आभार जताते हुए कहा हम दलित शोषित वंचितों का सम्मान मोदी-योगी की सरकारों में वास्तविक रूप से हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, पिमो. क्षेत्रिय अध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सतीश विश्वकर्मा आदि रहें। संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें