मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

'बागी-4' का पहला गाना 'गुजारा' रिलीज, प्यार में डूबे टाइगर और हरनाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'बागी-4' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार देखने को मिला था। अब इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'गुजारा' रिलीज हो गया है।

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अपने प्यार की चाहत में जुनून की हद पार करते दिखेंगे। इस सिचुएशन को ध्यान में रख रोमांस से भरपूर गीत गढ़ा गया है। आज इसे टी-सीरीज के यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज कर दिया गया। 'गुजारा' में हमें टाइगर श्रॉफ के किरदार का रोमांटिक पहलू दिखाई देता है, जबकि ट्रेलर में हमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिला था।

गाने में उनके साथ हरनाज संधू भी हैं। वो इस फिल्म में रॉनी यानी टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका के रोल में हैं। इस गाने में रॉनी अपने प्यार में खोया उसके लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार दिखता है। यह गाना बताता है कि फिल्म में एक्शन की जगह एक प्यारी लव स्टोरी भी दिखाई देगी। कमेंट सेक्शन को देखने के बाद पता चल रहा है कि लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। इसके बोल भी कमाल के हैं।

इसे जोश बरार और परंपरा ने गाया है। लिरिक्स जगदीप और कुमार के हैं। गाने का संगीत सलामत अली मतोई और जोश बरार ने दिया है।

साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और पटकथा लिखी है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। 'बागी 4' जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। 'बागी 4' आगामी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस गाने के सिंगर जोश बरार ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, "जब साजिद नाडियाडवाला सर और भूषण सर ने इस गाने की लिरिक्स सुनी, तभी कह दिया था कि ये गीत 'बागी-4' में होगा। जो भरोसा उन्होंने मुझ पर दिखाया उसके लिए मैं तहे दिल से उनका आभारी हूं। टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू ने इसमें जान डाल दी है, मैं लोगों का इसके प्रति रुझान देखना चाहता हूं और इसे लेकर मैं काफी उत्सुक हूं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें