मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में आयुष्मान योजना को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में आयुष्मान योजना को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ लेने के दूसरे दिन ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में डेटाबेस बनाने और गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने गुरुवार को अपनी पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी थी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त सचिव किरन गोपाल वासका ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के साथ समझौता ज्ञापन करेगी जिसके लिए मसौदा तैयार हो रहा है। राज्य सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण भी लाभार्थी डेटाबेस बनाने के लिए काम कर रहा है।संयुक्त सचिव ने बताया कि दिल्ली में पहले से ही कुछ अस्पताल एम्पैनल्ड हैं। दिल्ली सरकार कुछ और अस्पतालों को चिह्नित कर एम्पैनल करेगी। इसके साथ अस्पतालों में ट्रेनिंग देने के साथ शिकायत निवारण समितियां भी बनानी है। उस दिशा में भी दिल्ली सरकार को अवगत कराया गया है। इस योजना के तमाम पहलुओं से भी दिल्ली सरकार को अवगत कराया गया है।पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को यह कहकर लागू करने से इनकार कर दिया था कि उसकी अपनी योजनाएं बेहतर थीं। इसके लिए दिल्ली में 500 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक चलाए गए थे। जिसे अब आरोग्य मंदिर के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।योजना के अनुसार, दिल्ली के अनुमानित 6.54 लाख सबसे गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा। महत्वपूर्ण रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के 4.5 लाख परिवार को भी लाभ होगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार शाम कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि दिल्ली सरकार भी पात्र लोगों को 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर प्रदान करेगी, जिसके दौरान योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें