मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या: राम मंदिर परिसर से हिरासत में लिया गया संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अयोध्या: राम मंदिर परिसर से हिरासत में लिया गया संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर परिसर से एक शख्स को हिरासत में लिया गया। बताया गया कि वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है।

पुलिस उसे राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ कर रही है। संदिग्ध की पहचान अहमद शेख (50) के रूप में हुई। इसके साथ ही पुलिस ने अयोध्या के कई कश्मीरी शॉल विक्रेताओं को भी हिरासत में लिया है।

एक शॉल विक्रेता का कहना है कि वह पिछले 6 साल से यहां शॉल बेचने के लिए आता है।

वह अकेला नहीं है, बल्कि कई लोग हैं जो इस मौसम में शॉल बेचने के लिए आते हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

राम मंदिर परिसर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध राम मंदिर के आसपास और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर लगाया गया है। इस फैसले का अयोध्या के साधू-संतों के साथ नेताओं ने भी स्वागत किया है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने भी अयोध्या राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज की बिक्री पर रोक को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "बिल्कुल रुकना चाहिए। जहां भी धार्मिक क्षेत्र हैं, वहां नॉनवेज बिक्री पर प्रतिबंध होना चाहिए।"

देवेशाचार्य महाराज ने कहा, "यह बहुत संतोष की बात है कि अयोध्या में अब नॉन-वेज खाने की बिक्री और डिलीवरी पर बैन लगा दिया गया है। हम कई वर्षों से ये मांग कर रहे थे। अयोध्या भगवान राम की नगरी और आध्यात्मिकता का केंद्र है, जहां दुनियाभर से भक्त आते हैं।

अयोध्या प्रशासन ने शुक्रवार को राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर बैन लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद किया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अयोध्या में कुछ होटल और होमस्टे मेहमानों को नॉन-वेज खाना और शराब परोस रहे थे। इन जगहों को ऐसी प्रथाओं को बंद करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें