मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि का किया दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या, । लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद रविवार को

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने रामलला का दर्शन-पूजन

कर आशीर्वाद किया। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत

की।

मतदान खत्म होने के बाद आए एक्जिट पोल को लेकर

उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। आरके सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल

जैसे ही निकला वैसे ही विपक्ष के लोगों की आवाज धीमी ही नहीं बल्कि लुप्त

हो गई, जो एग्जिट पोल आया है उससे ज्यादा ही सीट एनडीए को मिलेगी।

उन्होंने

कहा कि मैं शुरू से कह रहा था इनमें कोई दम नहीं है, ये ऐसा गठबंधन है जो

तुरंत बिखर जाएगा, यह लोग कभी अपने नेता को चुन नहीं सके, इनका कोई भविष्य

नहीं है। यह लोग जानते हैं कि 5 जून के बाद यह गठबंधन कहीं नहीं रहेगा, हम

लोग कहते थे 400 के आसपास आएंगे, 400 सीट एनडीए को मिलेगी।

प्रदेश

में बिजली कटौती पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितनी

बिजली की जरूरत है वह दी जा रही है, जरूरत पड़ने पर और बिजली दी जाएगी।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर को धन्यवाद दूंगा कि आज मुझे

रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें