मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

रामनवमी पर सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का सूर्य तिलक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या देशभर में चैत्र रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास

के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजे

रामलला का सूर्य की किरणों से सूर्य तिलक किया गया। जन्मभूमि मंदिर में

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है।

दोपहर

12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और मस्तक पर 3

मिनट तक सूर्य की किरणें पड़ीं। इस दृश्य को वहां उपस्थित श्रद्धालु देखकर

अभिभूत हुए। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से रामलला सरकार के मंगल जन्मोत्सव का

सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर हो रहा है।

रामनवमी के अवसर पर

बुधवार को भोर में ही रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। इसके बाद से

ही रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। यह क्रम रात 11 बजे तक चलेगा। शयन

आरती के बाद मंदिर निकास मार्ग पर प्रसाद मिलेगा। रामलला के दर्शन के लिए

लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे हुए हैं।

इस दौरान

राममंदिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

और श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र समेत प्रमुख

रूप से उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा कि सूर्यकुल भूषण श्रीरामलला के ललाट पर

सुशोभित भव्य 'सूर्य तिलक' आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित

कर रहा है। जय जय श्री राम!

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें