मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

जरा सी जगह में रामकथा के 500 प्रसंगों समेत 20 लाख चित्र, 51 हजार राम नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या। जयपुर के मिनिएचर आर्टिस्ट नवीन शर्मा ने रामलला के

लिए छह वर्ष में तैयार की गई एक कलाकृति को मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय को सौंपा। यह कलाकृति 23 इंच

लंबी और 31 इंच चौड़ी है। इसमें रामकथा के 500 प्रसंगों समेत कुल 20 लाख

चित्र और 51 हजार बार राम का नाम अंकित है। कलाकृति के चारों कोनों पर

चारों धाम हैं। बीच में राम दरबार, सीता स्वयंवर और राम मंदिर है।

अपनी

कला के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कृत नवीन शर्मा के मुताबिक राम मंदिर पर

फैसला आने के बाद कार्यस्थल पर निर्विघ्न कार्य के लिए बालाजी की गद्दी

स्थापित कर उन्होंने काम प्रारंभ किया। छह साल में 7600 घंटे काम करके

उन्होंने यह मिनिएचर कलाकृति तैयार की। चारों कोनों पर चारों धाम के अलावा

आधा इंच की परिसीमा में देश के 211 मंदिर, सवा दो इंच की परिसीमा के 28

खंडों में भक्तों समेत भगवान विष्णु के 24 चित्र, अंतिम परिसीमा के पौन इंच

के खंडों में राम चरित के 500 सुखदाई प्रसंगों का चित्रण है। ऊपर श्री

गणेश जी ऋद्धि सिद्धि के साथ विराजे हैं। बीच वाली परिसीमा के सबसे बड़े

खंड में राम मंदिर है। अधिकांश चित्रण और लेखन में बाल से निर्मित ब्रश का

उपयोग किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें