मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या लखनऊ हाईवे पर सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत,15 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अयोध्या लखनऊ हाईवे पर सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत,15 घायल

अयोध्या। अयोध्या लखनऊ हाईवे में थाना कोतवाली रुदौली के कूड़ा सादात कट पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत और 15 घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया हैं। वहीं ट्रैवलर में सवार 15 यात्रियों को सीएचसी रुदौली लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली रुदौली के कूड़ा सादात कट पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि कूड़ा सादात कट पर ट्रक घूम रहा था , घूमते हुए ट्रक में ट्रैवलर व कार टकराई। कार सवार डॉक्टर और दो युवतियों की मौत हो गई और ट्रैवलर सवार 15 यात्री घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया, जहाँ इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें