मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर पार्सल ढुलाई पर लगाया गया प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तर रेलवे ने सुरक्षा इंतजामों और भीडभाड प्रबंधन के मद्देनजर अयोध्‍या छावनी स्‍टेशन पर दिनांक 20.01.2024 से 31.01.2024 तक सभी प्रकार के पार्सल आवागमन (लीज सहित) पर प्रतिबंध लगाया जाता है । पार्सल गोदाम और प्‍लेटफॉर्म पार्सल पैकेजों/पैकिंग से मुक्‍त रहेंगे। अयोध्‍या छावनी से सभी स्‍टेशनों पर दिनांक 18.01.2024 से 31.01.2024 तक एसएलआर, एजीसी व वीपीएस सहित सभी इनवर्ड और आउटवर्ड यातायात प्रतिबंधित है।

तथापि आगामी माघ मेला समारोह के मद्देनजर प्रयागराज संगम स्‍टेशन पर दिनांक 08.02.2024 से 10.02.2024 तक सभी प्रकार के पार्सल आवागमन (लीज सहित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी) पर एतद द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है । विशेष इंतजामों के अंतर्गत सभी पार्सल गोदाम और प्‍लेटफॉर्म पार्सल पैकेजों से मुक्‍त रहेंगे ।

अत: आवक और जावक दोनों प्रकार के पार्सल यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह प्रतिबंध अन्‍य मण्‍डलों/क्षेत्रीय रेलों से प्रारंभ होने वाली उन रेलगाडियों से आने वाले सभी प्रकार के पार्सल यातायात पर भी लागू होगा जो अयोध्‍या छावनी और प्रयागराज संगम स्‍टेशनों पर लोडिंग/अनलोडिंग सुविधा के लिए ठहरती हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें