मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

राम जन्मभूमि में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राम जन्मभूमि में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

-मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन-पूजन-राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर-अयोध्या में धर्म और आस्था का संगम, राजनाथ सिंह–सीएम योगी ने की जनकल्याण की प्रार्थनाअयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला मंदिर व राम दरबार में हाजिरी लगाई, विधिवत आरती उतारी तथा मंदिर की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन के चरणों में शीश झुकाया। यहां से वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके उपरांत राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।दर्शन-पूजन के पश्चात रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री मंदिर बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें