मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किए रामलला के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या,। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को श्रीराम

जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। राज्यपाल खान के दौरे के मद्देनजर

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक सुरक्षा के

कड़े प्रबंध किए गए थे।

राज्यपाल खान के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर

अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला श्रीराम जन्मभूमि

मंदिर के लिए रवाना हुआ। उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया। रामलला के

दर्शन के बाद राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के

महामंत्री चम्पत राय से मुलाकात की। चम्पत राय ने उनको श्रीरामचरित मानस

भेंट किया।

राज्यपाल खान ने पत्रकारों से कहा कि वे जनवरी से अब तक

दो बार अयोध्या आ चुके हैं, जो भाव उस समय था वही भाव आज भी है। मैं

अयोध्या का पड़ोसी हूं और पहले भी बहुत आता रहा हूं। यह हमारे लिए खुशी

नहीं, गर्व की बात है। 22 जनवरी के पहले आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया

हूं। आज केवल रामलला का दर्शन करने आया हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें