मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

5 लाख 84 हजार दीयों से जगमगाई राम की नगरी अयोध्या, सीएम योगी ने की आरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या : दिवाली का जश्न शुरु हो चुका है. शुक्रवार को रामनगरी की रौनक कई गुना बढ़ गई 5 लाख 84 हजार जगमग दीपों से राम की नगरी जगमगा उठीै. राम की नगरी में राम का गुणगान हो रहा है, पूरी अयोध्या में श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे हैं, वहीं सरयू के किनारे एक लेजर शो का आयोजन हुआ. इस लेजर शो के जरिए रामायण को दिखाया गया.अयोध्या में इस बार बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है. इस बार की दिवाली खास इसलिए भी है क्योंकि कुछ वक्त पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई थी. इसी खास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम लला की पूजा की. मंत्रोच्चारण के बीच माहौल भक्तिमय हो गया. अयोध्या में राम की पौड़ी लाखों दीयों से जगमगा उठी. सीएम योगी ने सरयू तट पर आरती की और लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. साथ ही सीएम योगी ने कहा कि अगले साल 7 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे.इस खास मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन भी मौजूद रहीं. राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद अयोध्या पहली बार दिवाली मनाई जा रही है. सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस पल के लिए धन्यवाद दिया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें