मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

चंद्र ग्रहण के चलते राममंदिर सहित नगर के सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंद्र ग्रहण के चलते राममंदिर सहित नगर के सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयाेध्या में चन्द्र ग्रहण के चलते प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत सभी मठ-मंदिर के कपाट रविवार को दोपहर की आरती करने के बाद बंद कर दिए गए हैं,। चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार को प्रातः काल पुनः मंदिर के कपाट खुलेंगे और आरती, पूजा के बाद भक्ताें के दर्शन क्रम शुरू होगा। यह जानकारी श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट ने दी है।आज रविवार काे इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य, यात्रा, धार्मिक आयोजन या भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के पट भी बंद हो जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें