मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक,कहा- मतदाता पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध कराएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक,कहा-

मतदाता पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध कराएं

पटना- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मतदाता पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध कराने को कहा है।उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर भी सभी बीएलओ के माध्यम से वोटर स्लीप मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। सीइओ ने राज्य के मान्यताप्राप्त 12 राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में तीसरे से लेकर सातवें चरण तक के होने वाले मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आयोग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।राजनीतिक दलों द्वारा वोटर स्लीप वितरित नहीं होने की शिकायत की जाती रही है।इसी के मद्देनजर सीइओ ने सभी हितधारकों से इसमें सहयोग करने का अनुरोध किया।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी एसएमएस व हेल्पलाइन के माध्यम से भी उपलब्ध करायी जा रही है. बैठक में हाल ही में बूथों पर मतदान के समय के पुनर्निधारण की भी जानकारी दी गयी. साथ ही,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हीट वेब को लेकर सभी बूथों पर पेयजल, मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने वालों के लिए अतिरिक्त कमरों, बैठने की व्यवस्था एवं शामियाने की भी व्यवस्था की गयी है। दिव्यांजन एवं 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए बूथ तक लाने के लिए वाहन या बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान के इंतजाम किये गये हैं। बैठक में दोनों अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें