मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी की मेहमाननवाजी से खुश ऑस्ट्रिया के चांसलर, जताया धन्यवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी की मेहमाननवाजी से खुश ऑस्ट्रिया के चांसलर, जताया धन्यवाद

नई दिल्ली। चार दिवसीय दौरे पर भारत आए ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने मेहमाननवाजी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात और अहम बैठक की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "भारत आने के न्योते और अच्छी मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी, आपको धन्यवाद। चार दशक में भारत आने वाले पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर के तौर पर नई दिल्ली में होना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

उनके मुताबिक, 75 से ज्यादा वर्षों की मजबूत दोस्ती में यह दौरा एक नए अध्याय को जोड़ने सरीखा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में समान मूल्यों वाले भरोसेमंद साझेदारों का साथ आना बेहद जरूरी है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर स्टॉकर के दौरे को अहम बताया। उन्होंने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि यूरोप के बाहर पहली यात्रा के लिए भारत का चुनाव करने पर उन्हें खुशी हो रही है, जो आपके विजन और भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है।

गुरुवार को हाई लेवल बैठक के बाद पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों ने मध्य पूर्व संघर्ष का जिक्र करते हुए माना कि सैन्य टकराव से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम एक स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की क्षमता रखता है।

2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट किया था। अब इस एग्रीमेंट के अंतर्गत, हम नर्सिंग सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे। हम जॉइन्ट रिसर्च और स्टार्टअप सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें