मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने लगातार दूसरा कार्यकाल जीता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने लगातार दूसरा कार्यकाल जीता

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरा तीन वर्षीय कार्यकाल प्राप्त किया है। वे पिछले 21 वर्षों में पहले प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार जनादेश मिला है। इससे पहले जॉन हावर्ड ने 2004 में लगातार चार बार चुनाव जीतकर ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।शनिवार को आए चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी नेता पीटर डटन ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, “नतीजों से स्पष्ट है कि हमने इस चुनाव अभियान में पर्याप्त प्रयास नहीं किए। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।” उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री को कॉल कर उनकी ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। यह लेबर पार्टी के लिए एक विशेष अवसर है और हम इसका सम्मान करते हैं।ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के अनुसार, अल्बानीज की सत्तारूढ़ सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी ने 150 सदस्यीय निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में 89 सीटें हासिल की हैं, जबकि विपक्षी कंजरवेटिव गठबंधन को मात्र 38 सीटें मिलीं। वहीं, 13 सीटों पर स्वतंत्र और छोटे दलों के उम्मीदवारों कब्जा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें