मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बाबरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाबरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब शास्त्रीनगर मोहल्ले के निवासी 40 वर्षीय जाहिद पुत्र मुस्तकीम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार जाहिद ट्रैवलर्स एजेंसी में बतौर एजेंट कार्य करता था और बाबरपुर तिराहे पर घड़ियों की दुकान भी चलाता था। वह पत्नी निशा और पुत्री पलक के साथ शास्त्रीनगर स्थित मकान में रह रहा था। सोमवार को वह पत्नी और बेटी को मायके इटावा छोड़कर शाम को वापस घर लौटा था।रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ले के लोगों ने उसे कमरे में फंदे पर लटकते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललतेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें