मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया में भीषण बाढ़ के बाद सीएम योगी का दौरा, राहत सामग्री करेंगे वितरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया में भीषण बाढ़ के बाद सीएम योगी का दौरा, राहत सामग्री करेंगे वितरित

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आई भीषण बाढ़ के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज औरैया का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय ककोर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश , राजस्थान, में हो रही भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण औरैया जिले के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन जरूरतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे से बाढ़ पीड़ितों में राहत की उम्मीद जगी है। उनके द्वारा सीधे तौर पर राहत सामग्री वितरित किया जाना यह दर्शाता है कि सरकार संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी है।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें