मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म-यौन उत्पीड़न के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म-यौन उत्पीड़न के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपिताें के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपिताें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अजीतमल थाना प्रभारी विनाेद कुमार राजपूत ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण कर दुष्कर्म के अभियोग में वांछित सुमित कुमार (20) पुत्र स्व. हरिकिशन, निवासी ग्राम निगड़ा, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित को 19 अगस्त को मुरादगंज ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ अजीतमल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 318/26 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा धारा 3/4(1) पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। वहीं दूसरे मामले में अजीतमल पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के अभियोग में वांछित गौतम (40) पुत्र अमीरचन्द्र, निवासी ग्राम पृथ्वीपुर डेरा, थाना कोतवाली अजीतमल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को 20 अगस्त को करीब 1:05 बजे बल्लापुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 332/26 में धारा 75(2) बीएनएस तथा धारा 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपिताें को अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें