मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा शादी में जा रही रिश्तेदारों से भरी बस ट्रक से टकराई, 22 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर

भीखेपुर के समीप ट्रक व शादी में शामिल होने जा रही रिश्तेदारों से भरी बस

में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो

गए। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी अजीतमल में भर्ती

कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

कानपुर

नगर निवासी चंद्रशेखर वर्मा की पुत्री का विवाह आगरा से गुरुवार को होना

है। विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी पुत्री व अन्य

रिश्तेदारों को साथ लेकर कानपुर से बस द्वारा आगरा जा रहे थे। औरैया निकलने

के बाद बस को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जाना था। भूल वश चालक एक्सप्रेस

वे के लिए रास्ता भटक गया और भीखेपुर तक आ गया। किसी से जानकारी करने के

बाद बस चालक भीखेपुर से उलटी दिशा में एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए चला,

तभी बस कृषि यंत्रों से लदे एक बड़े ट्राला से टकरा गई। टक्कर लगने से बस

में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना होते देख राहगीरों द्वारा

मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना

पाते ही कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उच्च

अधिकारियों को जानकारी देते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से अजीतमल

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक

चारू निगम,अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, क्षेत्राधिकार राम मोहन शर्मा

भी घटना स्थल व स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जानकारी हासिल की। एंबुलेंस की

मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे 22 घायल लोगों में से 11 लोगों को गंभीर

अवस्था में कानपुर के लिए रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने

जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटनास्थल

पर क्षतिग्रस्त बस एवं ट्रक को साइड में खड़ा करा दिया गया है और यातायात

को सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को

कानपुर रेफर किया गया है।

ये हुए घायल

बस

में 35 लोग सवार थे जिनमें 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में देश सिंह पुत्र

विकास सिंह, अनमोल वर्मा पुत्र चंद्रशेखर वर्मा, प्रगति पुत्री चंद्रशेखर

वर्मा, मनीषा पत्नी विकास वर्मा, श्रद्धा पुत्री विकास वर्मा, दीपा पत्नी

कुलदीप सोनी, सोनाली पत्नी संदीप, माया देवी पत्नी अर्जुन प्रसाद, बलदेव

पुत्र मोहनलाल, प्रियंका पत्नी बलदेव, सुशीला पत्नी श्री कृष्ण, सुनीता

वर्मा पत्नी रवि वर्मा, अनीता सिंह पत्नी अशोक कुमार, अक्षय पुत्र बलदेव

वर्मा, कमलेश पुत्र राम शंकर, चिंटू पुत्र राजू, सुशील वर्मा पुत्र लक्ष्मी

चंद्र वर्मा, विकास पुत्र रामजीलाल, स्नेहलता पत्नी पवन सिंह, रोहित पुत्र

अशोक कुमार, शुभी पुत्री पवन सिंह एवं ऋषभ पुत्र रवि वर्मा शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें