मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी के आरोप से आहत होकर सन्यासी ने फांसी लगा दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरी के आरोप से आहत होकर सन्यासी ने फांसी लगा दी जान

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में एक सन्यासी का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्यागपुर गांव निवासी सुधीर कुमार का अविवाहित छोटा भाई शत्रुघन ने आठ वर्ष पूर्व सन्यास धारण कर लिया था। वह भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यों में ही अपना समय बिताते थे। तीन दिन पहले वह निगड़ा गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग मोर पंख बीनने नहर पटरी की ओर गए जहां उन्होंने चिल्ला के पेड़ से एक लटकता शव देखा। पहचान करने पर पता चला कि शव सन्यासी शत्रुघन का ही है।घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिवार और पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। मृतक की भतीजी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि चाचा गांव के ही एक अन्य सन्यासी के साथ रहते थे। कुछ दिन पूर्व उस सन्यासी ने उन पर 20 हजार रुपये और एक चांदी का सिक्का चोरी करने का आरोप लगाया था। चोरी के इस झूठे आरोप से आहत होकर ही चाचा ने यह कदम उठाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें