मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया में 1000 बोरी नकली डीएपी बरामद, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया में 1000 बोरी नकली डीएपी बरामद, तीन गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में नकली खाद का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात जालौन रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर करीब 1000 बोरी नकली डीएपी खाद बरामद की। मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।छापेमारी एसडीएम औरैया, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा तथा पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है।जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने शनिवार को बताया कि जालौन रोड पर बने एक मकान में नकली डीएपी तैयार कर किसानों को बेचा जा रहा था। मौके से एक लोडर वाहन भी मिला, जिसमें 50 बोरी नकली खाद लदी थी और उसे बाजार में पहुंचाने की तैयारी थी।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी अवैध गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे खाद केवल प्रमाणित दुकानों से ही खरीदें और रसीद अवश्य लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें