मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम विवाह के बाद पांच वर्षीय बेटे के साथ गर्भवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रेम विवाह के बाद पांच वर्षीय बेटे के साथ गर्भवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना हुई। प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रही एक गर्भवती महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार दिबियापुर के मोहल्ला संत रविदास नगर निवासी सुनील की फफूंद रेलवे स्टेशन के पास फल की दुकान है। सुनील का एक वर्ष से पूजा नामक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। करीब तीन महीने पहले पूजा ने अपने पहले पति को छोड़कर सुनील से प्रेम विवाह कर लिया था और ससुराल में रहने लगी थी। उसका पहले पति से एक बेटा दीपक (5) भी है।स्थानीय लोगों के अनुसार विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर दोनों में फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद पूजा अपने बेटे दीपक को साथ लेकर घर से निकली और फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची और अमृत भारत ट्रेन के आगे कूद गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी फफूंद प्रभारी सोहन राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के ससुर रामसनेही ने बताया कि उनके बेटे सुनील ने पूजा से प्रेम विवाह किया था और तीन महीने पहले वह बहू बनकर घर आई थी। वहीं, पूजा का मायका कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गांव सेठमारा में है। मायका पक्ष इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें