मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव लाखी में बीती रात्रि एक किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लालमन (60)के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, लालमन रात में अपनी फसल की रखवाली करने खेत गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले कीड़े ने काट लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक के बेटे संत कुमार ने बताया कि खेत में रखवाली करते समय उनके पिता को कीड़े ने काटा था। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है। पिता की मौत से अब परिवार पर संकट और गहरा गया है। बेला थाने के प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पंचयात नामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें