मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया : दो डीसीएम की भिड़ंत, एक युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया : दो डीसीएम की भिड़ंत, एक युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर स्थित सुदिति ग्लोबल स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार–सोमवार की मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद एक डीसीएम का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टक्कर में दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने साेमवार काे बताया कि डीसीएम यूपी 79 टी 9518 के चालक अर्पित सिंह पुत्र प्रमेश सिंह चौहान निवासी अमाईन जिला भिंड (मध्य प्रदेश), सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर की हवा चेक कर रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे डीसीएम एचआर 55 एके 4572 ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए खड़ी डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एचआर 55 एके 4572 का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में उसमें सवार योगेंद्र सिंह (37) पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी कसोलर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोल क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। मृतक के शव को 50 शैय्या अस्पताल से चिचौली मोर्चरी भेजा गया। दुर्घटना के बाद दूसरे डीसीएम काचालक अर्पित सिंह वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें