मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम प्रसंग में की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आराेपित पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेम प्रसंग में की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आराेपित पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

औरैया,। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में बीते दिनाें एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी काे उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आराेपिताें के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोखा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र ने हत्याकांड काे लेकर बताया कि बेला थाना के मंडी रोड निवासी अरविन्द कुमार की घर पर गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर 19 जनवरी को थाना बेला में मु0अ0सं0 09/26 धारा 103(1)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी के अनुसार 17 जनवरी को उसका भाई अरविन्द कुमार एक महिला के दाह संस्कार से लौटने के बाद नौविहार कार्यक्रम में रुका था। देर रात घर पहुंचने पर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना की जांच क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में करते हुए थाना बेला, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी योगेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें प्रेमी की गिरफ्तारी बीती रात 22 जनवरी को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर पर चेकिंग के दौरान सूचना पर आराेपित योगेन्द्र शाक्य काे पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया।पूछताछ के दौरान आराेपित प्रेमी योगेन्द्र शाक्य ने बताया कि उसके और प्रिया के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। जब मृतक अरविन्द कुमार को इस संबंध की जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगा। इसी के चलते दोनों ने मिलकर अरविन्द की हत्या की योजना बनाई। घटना की रात प्रिया ने योगेन्द्र को घर में छुपा दिया और नशे की हालत में सो रहे अरविन्द की गोली मारकर हत्या कर दी। आराेपिताें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें