मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से दादी समेत दो मासूम बच्चियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से दादी समेत दो मासूम बच्चियों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में देर रात कच्चा मकान ढहने से एक वृद्ध महिला और दो नाबालिग बच्चियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे का है, जब सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे।

मृतकों की पहचान रामवती (62 वर्ष), मुस्कान (12 वर्ष) और ईशानी (9 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों रात को मकान के एक कमरे में बैठकर टीवी देख रही थीं, तभी अचानक जर्जर छत भरभरा कर गिर पड़ी। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलवा हटाने का प्रयास शुरू किया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में जिला अस्पताल (50 सैय्या) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।

ग्रामीणों में शोक की लहर

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक परिवार की स्थिति पहले से ही बेहद दयनीय बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें