मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया में अन्नपूर्णा भवन निर्माण का कार्य पिछड़ा, लालपुर में मेला लगाने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया में अन्नपूर्णा भवन निर्माण का कार्य पिछड़ा, लालपुर में मेला लगाने के निर्देश

-लालपुर में मेला लगाने के निर्देशऔरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाग्यनगर विकासखंड के ग्राम लालपुर में वृहद मेला आयोजन के निर्देश दिए। यह निर्देश उन्होंने जूम मीटिंग के दौरान संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में सामाजिक पेंशन योजनाएं, कन्या सुमंगला, पात्र गृहस्थी, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर लाभ मिल सके। मेला आयोजन की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर को सौंपी गई।जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए चिन्हित ग्रामों में उपयुक्त भूमि चयन न होने पर नाराजगी जताई और जलभराव व मार्ग की समस्या वाले स्थलों के स्थान पर वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीरो पॉवर्टी योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री, क्रॉप सर्वे, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना तथा अन्य लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन में कम संतुष्टि प्रतिशत वाले विभागों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें