मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप, पीड़िता ने थाना अयाना में दर्ज कराया मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप, पीड़िता ने थाना अयाना में दर्ज कराया मामला

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र की निवासी स्मिता सिंह ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट, दहेज की अतिरिक्त मांग और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता द्वारा थाना आयाना में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसकी शादी 4 मार्च 2024 को शशांक तिवारी निवासी सरायमीता, थाना पनकी, कानपुर नगर से हुई थी। विवाह में परिवार द्वारा पाँच लाख रुपये नकद, सोने–चाँदी के आभूषण, घरेलू सामान और टाटा पंच कार समेत भारी दहेज दिया गया था।

स्मिता ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद गर्भवती होने की जानकारी देने पर ससुरालीजन अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति शशांक, ससुर विनोद, सास बेबी तिवारी सहित अन्य परिजनों ने उससे मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। तहरीर में आरोप है कि 25 मई 2024 को उसे डॉक्टर दिखाने के बहाने नौबस्ता ले जाया गया, जहाँ बिना लेबल की दवा जबरन खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि गर्भपात के बाद भी प्रताड़ना जारी रही और 4 जुलाई 2025 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वर्तमान में वह मायके में रह रही है और लगातर मिल रही धमकियों से मानसिक रूप से तनाव में है।

स्मिता ने सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्याय की मांग की है। अयाना थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें