मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

डंपर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डंपर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना अयाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे करमपुर मुड़ी रोड पर उस समय हुई, जब महिला अपने पति के साथ घर से औरैया जा रही थी।जानकारी के अनुसार, मृतका रिंकी देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम प्रयागपुर थाना अयाना, सड़क किनारे फुटपाथ से पैदल जा रही थीं। तभी करमपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर संख्या यूपी 93 सीटी 6586 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न बजाए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिंकी देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के समय मृतका के पति सुरेन्द्र सिंह, उनके भाई अशोक तथा चचेरे भाई महेन्द्र सिंह भी पीछे आ रहे थे। परिजनों ने घटना को अपनी आंखों से देखने की बात कही है। उनका आरोप है कि डंपर चालक की तेज व लापरवाह ड्राइविंग के कारण यह हादसा हुआ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक वीरेंद्र राजपाल पुत्र कल्याण दास, निवासी सिआउनी खास थाना चंदेरा जनपद टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अयाना थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें