मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, 20 गांवों में 270 हेक्टेयर फसल तबाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, 20 गांवों में 270 हेक्टेयर फसल तबाह

औरैया। यमुना और चंबल नदियों में आई भीषण बाढ़ ने अजीतमल तहसील क्षेत्र के किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में तबाह कर दिया। बाढ़ के चलते क्षेत्र के 20 गांवों में लगभग 270 हेक्टेयर में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से फसलें सड़ने लगी हैं, बाढ़ के साथ आई रेत और कीचड़ ने खेतों की उर्वरता को भी बर्बाद कर दिया है।प्रभावित क्षेत्रों में किसान परेशान और बेबस नजर आ रहे हैं। खेतों में बाजरा की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। कई किसान अपने खेतों से खुद ही बाल्टियों और बर्तनों से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राहत की कोई ठोस व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।बाढ़ से प्रभावित प्रमुख गांवों में सिकरोड़ी, जूहीखा, गूंज , ततारपुर, फरिहा, असेवा, असेवता, सिकरोड़ी, जाजपुर, बडेरा, सहित 20 से अधिक गांव शामिल हैं, जहाँ किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।प्रशासन कर रहा नुकसान का आंकलनतहसील प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीमों को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व कर्मियों ने गांव-गांव जाकर नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।अजीतमल उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया कि सर्वे के लिए लेखपाल व कानूनगो की टीम बनाई गईं वह खेतो के नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट बनाये उसके हिसाब से किसानो मुआवजा दिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें