मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध असलहा साफ करते समय चली गोली से बुआ की मौत, भतीजा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झांसी,। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक को अवैध असलहा रखने

का शौक महंगा पड़ गया। सफाई करते समय गोली चलने से पास में खड़ी उसकी बुआ

की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार

के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके

पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रेमनगर थाना

क्षेत्र के हंसारी टपरियन निवासी आजाद यादव की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी

गुरुवार को देर शाम घर पर ही मौजूद थी। वही उसका भतीजा संजीत पुत्र लल्लू

जो पड़ोस में ही रहता था और अक्सर अपने पास अवैध असलहा रखा करता था। आज शाम

के समय संजीत लोडेड तमंचे की सफाई कर रहा था। तभी तमंचे से अचानक फायर हो

गया और गोली पास में खड़ी उसकी बुआ के कंधे व गले के बीच जा लगी। वही संजीव

घटना के बाद वादहवास हो गया और उसने बिना सोचे समझे असलहा दोबारा लोड कर

अपनी कमर में फसा लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। उधर जानकारी मिलने पर

राजेश्वरी का बेटा मुकुल बाइक से वापस अपने घर की ओर आ रहा था। रास्ते में

उसकी बाइक मुकुल की बाइक से टकरा गई। जिससे तमंचे से दोबारा गोली चल गई और

संजीत की पेट में जा लगी। गोली लगने से वह भी घायल हो गया। परिजन दोनो को

अस्पताल ले गए जहां राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बेहोश भतीजे

संजीत का उपचार किया जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच

पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

इनका है कहना

इस

संबंध में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि अवैध असलहा साफ करते हुए

महिला को गोली लगने से मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसका उपचार कराया जा रहा है। उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें