मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है फिल्म 'भूल चूक माफ', बढ़ी कमाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ना सिर्फ समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, बल्कि दर्शकों ने भी राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और फिल्म की दिलचस्प कहानी की जमकर सराहना की है। रिलीज के तीसरे दिन 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज की है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। तीन दिनों में फिल्म की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कमाई 27.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण 50 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है।फिल्म 'भूल-चूक माफ' का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो ने किया है। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन भी हैं। फिल्म की सफलता ने राजकुमार राव के करियर में एक और सफल फिल्म जोड़ दी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ताज़ा जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें