मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

दासपुर में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दासपुर में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर थाना क्षेत्र के जयकृष्णपुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में गहरा तनाव और आक्रोश व्याप्त है।आरोप स्थानीय एक नाश्ता दुकान संचालक, पलाश घोष (40), पर लगा है।पीड़िता (10 वर्षीय) शुक्रवार रात रोज़ की तरह ट्यूशन से पढ़कर घर लौटी, तो वह जोर-जोर से रो रही थी। मां द्वारा दबाव देकर पूछने पर नाबालिग ने बताया कि पलाश घोष, जिसे वह और उसका परिवार 'भैया' कहकर संबोधित करते थे, उसे बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। यह विवरण सुनकर पीड़िता की मां और परिवार सदमे में आ गए।पीड़िता के परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी आरोपित द्वारा इस तरह की छेड़छाड़ की कई घटनाएं हुई थीं, लेकिन इस बार बच्ची की गंभीर हालत देखकर परिवार दंग रह गया और यह मामला सार्वजनिक करने का फैसला किया। नाबालिका के पिता बाहर काम करते हैं।यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण पलाश घोष की दुकान पर जमा हो गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का गुस्सा और संख्या बढ़ता देख, आरोपित पलाश घोष तत्काल दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया।पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने मिलकर दासपुर थाने में आरोपीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस अब फरार आरोपी पलाश घोष की तलाश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें