मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, महिला समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, महिला समेत दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को जबरन अपहरण करने की कोशिश के आरोप में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माया घोष और अभिजीत सूत्रधार के रूप में हुई है। माया घोष गुलमा की रहने वाली है, जबकि अभिजीत सूत्रधार चंपासारी का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम श्री गुरु विद्या मंदिर स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार स्कूल गेट पर कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार माया घोष और अभिजीत सूत्रधार वहां पहुंचे और पहले बच्ची से बातचीत शुरू की। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने वे बच्ची को जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाने की कोशिश करने लगे।बच्ची की सूझबूझ और जागरूकता के चलते वह स्कूटी से उतर गई और जबरदस्ती बैठाने की कोशिश के दौरान जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे अपहरण की कोशिश का मामला सामने आ गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रधान नगर थाने को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद अपहरण की कोशिश के आरोप में महिला और युवक को हिरासत में ले लिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर नाबालिग छात्रा की मां ने प्रधान नगर थाने में रात को लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने माया घोष और अभिजीत सूत्रधार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें