मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में बकाया पैसे मांगने पर हलवाई के दोनों हाथ काटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में बकाया पैसे मांगने पर हलवाई के दोनों हाथ काटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के विजय एन्क्लेव इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बकाया पैसे मांगने गए एक हलवाई के दोनों हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

24 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8:30 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि विजय एन्क्लेव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के हाथ ग्राइंडर से काट दिए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोकेश गुप्ता (32 वर्ष) को पाया। लोकेश विजय एन्क्लेव, डबरी का रहने वाला है, और वह हलवाई का काम करता है तथा टेंट सर्विस भी देता है।

जांच में सामने आया कि 20 अप्रैल को आरोपी अजय पाल ने अपनी बेटी की शादी के लिए लोकेश से टेंट सर्विस 2.5 लाख में ली थी। इसमें से करीब 2 लाख रुपए अभी भी बकाया थे।

जब लोकेश बकाया राशि मांगने आरोपी के घर गया, तो अजय पाल ने अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ग्राइंडर से उसके दोनों हाथ काटने की कोशिश की।

घायल लोकेश को पहले राशि मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और पीड़ित का बयान दर्ज किया।

इस मामले में डबरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(2), 127(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 53 वर्षीय आरोपी अजय पाल को घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह घटना दिल्ली में छोटे व्यापारियों और सर्विस देने वालों के साथ हो रहे शोषण और हिंसा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें