मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो पर हमला, आरोप तृणमूल पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। मेदिनीपुर में मंगलवार को अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो पर हमला हुआ है। कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बोतलें फेंकने का आरोप लगा है। भाजपा का आरोप है कि घटना पुलिस के सामने हुई।

मंगलवार सुबह मिथुन चक्रवर्ती भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। यह रोड शो मेदिनीपुर कलक्ट्रेट जंक्शन से केरानिटोला तक किया जाना था। मार्ग पर शेखपुरा रोड के पास तृणमूल समर्थक पोस्टर-बैनर के साथ भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तृणमूल का यह प्रदर्शन युवा नेता अबीर अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहा था।

जैसे ही भाजपा का जुलूस वहां पहुंचा, दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच गाली-गलौज और नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते तृणमूल समर्थकों ने भाजपा के जुलूस पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। माहौल को देखते हुए मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो को रोक दिया गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया।

उल्लेखनीय है कि अगले शनिवार को मेदिनीपुर केंद्र पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है। विधायक जून मालिया मेदिनीपुर लोकसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी हैं। वहीं, भाजपा ने यहां विधायक अग्निमित्रा पाल को मैदान में उतारा है। दोनों कलाकार हैं और दोनों विधायक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें