मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला : दिल्ली के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, बताया कायराना हरकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला : दिल्ली के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, बताया कायराना हरकत

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने 'कायराना हरकत' बताया है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जनता से मुख्यमंत्री का निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जनता से उनका निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। मैं उनकी शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

इसी तरह, भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने हमले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रेखा गुप्ता दिल्ली की बेहद लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। क्या यह प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुट के लोगों की तरफ से 'जन सुनवाई' को रोकने की एक पूर्व नियोजित साजिश थी? पूरी जानकारी के लिए जांच अधिकारियों का इंतजार है।"

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अक्षम्य अपराध है। एक महिला, एक बेटी, जो रात-दिन सिर्फ दिल्ली की सेवा में लगी है, उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले दोनों कायर हैं और अपराधी हैं। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें।"

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुवाई के दौरान हमले की कोशिश एक कायराना हरकत है। जो आयुष्मान कार्ड से, देवी बसों से, सुधरते सीवर सिस्टम से, साफ होती यमुना से डर रहे हैं, वो अब ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। जनता के जनादेश से चुनी हुई संकल्पित सरकार दिल्ली के विकास की खातिर न झुकेगी न रुकेगी।"

भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने लिखा, "आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले से स्तब्ध हूं। उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बजरंग बली कृपा करें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें