भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप तृणमूल पर
कोलकाता । दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में रविवार रात
सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से कार्यकर्ताओं पर भाजपा के एक नेता को
मारने-पीटने का आरोप लगा है। भाजपा की ओर से सोमवार जारी बयान में बताया
गया है कि बारुईपुर पश्चिम विधानसभा के मलिकपुर पंचायत क्षेत्र में भाजपा
नेता सुदन्य गायन के घर तृणमूल के लोगों ने हमला किया। उनके घर में
तोड़फोड़ की गई और आगजनी की कोशिश हुई। जान बचाने के लिए सुदन्य गायन को
वहां से भागना पड़ा। आरोप है कि इस मामले में बार-बार शिकायत के बावजूद
पुलिस ने मदद नहीं की।





