मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के आने से पहले ही मोदीमय हुआ शहर का वातावरणः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जबलपुर, आगामी 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

जबलपुर आगमन एवं रोड शो की तैयारी के लिए शुक्रवार को भाजपा की कोर कमेटी

की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ

मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित

किया। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के

साथ प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया।

बैठक

में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सात अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी

महाकोशल की धरती और रानी दुर्गावती की पवित्र नगरी जबलपुर में रोड शो कर

मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। हमारे लिए कई कारणों से

जबलपुर शुभंकर है। प्रधानमंत्री मोदी जिस मार्ग से गुजरेंगे, उन्होंने इस

मार्ग का निरीक्षण किया है। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी से ही ऐसा

प्रतीत होता है कि सारा वातावरण मोदीमय हो चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गया है। अपने प्रिय नेता के

स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह है।

उन्होंने

कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि यह रोड शो मध्यप्रदेश का पहला

कार्यक्रम है। इसमें सभी समाज, संस्थाओं की भूमिका सुनिश्चित हो हमें यह भी

तय करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री

मोदी के स्वागत के लिए प्रत्येक नागरिक आतुर है। उन्होंने कहा कि रोड शो के

दौरान अनेक स्थानों पर आम नागरिक, युवा और महिलाएं प्रधानमंत्री का स्वागत

पुष्पवर्षा से करेंगे। मां नर्मदा की इस पावन भूमि पर प्रधानमंत्री के

स्वागत में किसी प्रकार की कोर कसर न रहे, यही हमारा प्रयास होना चाहिए।

400 पार के संकल्प की पूर्ति में प्रधानमंत्री जी का प्रवास अत्यंत महत्वपूर्णः शर्म

बैठक

में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री

मोदी जबलपुर से मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर रहे हैं। हम सभी

कार्यकर्ताओं को मिलकर उनके इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के संकल्प की पूर्ति में उनका जबलपुर प्रवास

अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि लोकसभा चुनाव के

दौरान प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हम सभी को मिलने वाला है। इसलिए प्रत्येक

कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों में पहुंचकर इसे

सफल बनाएं।

लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी

सतीश उपाध्याय ने रोड शो को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रदेश शासन के

मंत्री राकेश सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सुमित्रा

वाल्मिकी, सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अजय

विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सदानंद

गोडबोले, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, शरद जैन, अंचल सोनकर, आनंद

बर्नाड, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, राजकुमार पटेल एवं अन्य पदाधिकारी

उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो मार्ग का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री

डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी

सतीश उपाध्याय एवं मंत्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो मार्ग

का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं एवं

तैयारियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें