मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

अतीक को भी पता चले मौत कैसे आती है, उसे...', बोलीं उमेश पाल की पत्नी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

(27 march) Umesh Pal Wife: उमेश पाल की पत्नी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ के लिए फांसी की मांग की है.

Umesh Pal Wife Interview: उमेश पाल की पत्नी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ के लिए फांसी की मांग की है. जया पाल ने कहा, उन्हें भी पता चले कि मौत कैसे आती है. मैं कोर्ट से यहीं मांग करूंगी कि उन्हें फांसी की सजा दी जाए. जेल होने पर तो वो लोग दोबारा ऐसे काम करेंगे. बच्चे पूछते हैं कि पापा कहां है, उन्हें मैं क्या जवाब दूं. उन्होंने मेरे पति को बेरहमी से मारा है.

जया पाल ने कहा कि अतीक अहमद और अशरफ को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि किसी को मारने से पहले आदमी दस बार सोचे. जिस तरह से उनकी (उमेश पाल) की हत्या की गई है, इससे समाज दहल गया है. अगर ये माफिया जिंदा रहा तो फिर किसी की हत्या करा सकता है.

उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी

बीती 24 फरवरी को विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल के साथ मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों की भी इसमें मौत हुई थी. उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और अतीक के दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

अतीक को लाया जा रहा प्रयागराज

अतीक अहमद को यूपी पुलिस गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज आ रही है. सोमवार (27 मार्च) को अतीक अहमद को लेकर पुलिस प्रयागराज पहुंचेगी. यहां अपहरण के एक पुराने मामले में मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां अतीक की सजा पर फैसला सुनाया जाना है.

कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा

प्रयागराज पहुंचने के बाद अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा. अतीक अहमद को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा. जेल में अतीक की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. जेल में अतीक अहमद के लिए खास कर्मचारियों की तैनाती होगी. वे बॉडी वियर कैमरे से लैस होंगे. प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय से चौबीसों घंटे अतीक की निगरानी की जाएगी.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें