मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

विमान ईंधन एटीएफ की कीमत में 7.3 फीसदी की भारी कटौती, नई दरें लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विमान ईंधन एटीएफ की कीमत में 7.3 फीसदी की भारी कटौती, नई दरें लागू

नई दिल्‍ली। नए साल के पहले दिन सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमत में 7.3 फीसदी की भारी कटौती है। विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की नई दरें गुरुवार से लागू हो गई है।इस कटौती के बाद नई दिल्ली में एटीएफ की कीमत 7,353.75 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 7.3 फीसदी की कटौती के साथ 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।हालांकि, मूल्य परिवर्तन के प्रभाव पर विमानन कंपनियों ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके अलावा मुंबई में एटीएफ की कीमत संशोधित होकर 86,352.19 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई, जबकि चेन्नई और कोलकाता में कीमतें क्रमशः 95,770 रुपये और 95,378.02 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। स्थानीय करों के कारण शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं।खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने वैश्विक ईंधन मानकों के अनुरूप अपने मासिक मूल्य संशोधन को लागू किया है। एटीएफ के दाम में तीन महीने लगातार बढ़ोतरी के बाद यह कटौती गई है। कीमतों में 1 दिसंबर को प्रति किलोलीटर 5,133.75 रुपये यानी 5.4 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इससे पहले एक नवंबर को करीब एक फीसदी तथा एक अक्टूबर को 3.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें